Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: अंगना मा शिक्षा* *संभाग स्तरीय प्रशिक्षण* *में सीतापुर से अनीता तिवारी हुई शामिल

Lohit Mandal / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 779

Share:
  सीतापुर - सरगुजा संभाग के सभी जिलों की दो-दो महिला शिक्षिकाओं का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर में संपन्न हुआ। जिसमें शिक्षिकाओं ने गतिविधियुक्त सीखने की प्रक्रिया जानी और उन्हें माताओ तक लेजाकर घरों में उपलब्ध संसाधनों ,घरेलू सामग्री से उन गतिविधियों को अपने बच्चों को कराते रहने की कला सीखी । सभी जिलों से आई महिला शिक्षिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए सरगुजा संभाग के जेड़ी श्री हेमंत उपाध्याय जी ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु होती है और वही बच्चे का सर्वांगीण विकास कर सकती है। विद्यालय आने से पूर्व बच्चा माता की गोद में ही जीवन के सारी क्रियाकलाप सीखना आरंभ करता है, इसलिए बच्चों के सीखने में माता अहम भूमिका निभा सकती है ।इस कार्यक्रम के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र की माताएं भी बच्चों के सीखने में भरपूर सहयोग करेंगी और बच्चों के सीखने के स्तर में वृद्धि होगी। सरगुजा डीएमसी श्री रविशंकर तिवारी जी ने कहा यह नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने वाली बुनियादी स्तर परबच्चों को खेल-खेल में उसकी आयु अनुसार शिक्षण देने का समग्र शिक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम बच्चों को शालाओं में आने से पूर्व की तैयारी सहित कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों को मनोरंजक, खेल-खेल में सीखने का आवसर प्रदान करती है, जिसमें माताएं शिक्षक होती हैं। अतः इस कार्यक्रम को जिस तरह विगत वर्षों में आप सबने सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है ,उसी तरह इस वर्ष भी जमीनी स्तर पर आप सभी अधिक से अधिक मेहनत करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रशिक्षण की SRG अनिता तिवारी एवं प्रमिला कुशवाहा थीं, जिन्होंने बड़ी कुशलता के साथ आनंददाई माहौल में प्रशिक्षण संपन्न कराया।इस अवसर पर एपीसी प्रशिक्षण दीपमाला सिंह प्रथम संस्था के स्टेट हेड श्री गौरव शर्मा एवं श्रवन पांडे, श्याम लाल चंद्रा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें