Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: बिधायक रामकुमार टोप्पो गांव की साफ सफाई का कर रहे निरीक्षण,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो,,,

Lohit Mandal / Wed, Jul 3, 2024 / Post views : 1032

Share:
छत्तीसगढ़- सीतापुर के माननीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो जी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं ,जहां उन्होंने सीतापुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उल्किया, गुतूरमा और सरईपारा में पहुंच कर जनसंपर्क कार्यक्रम किया, जहां ग्रामीणों ने विधायक जी को अपने बीच पाकर उनका आत्मीय स्वागत किया,अपने स्थानीय विधायक को देख ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो लगातार क्षेत्र के दौरे पर हैं ,और बरसात को देखते हुए गांव में होने वाली गंदगी को लेकर काफी गंभीर है,, आपको बता दें सीतापुर विधायक ने हाल ही में पत्र के माध्यम से जनपद पंचायत के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी ग्राम पंचायत में नाली की सफाई, सार्वजनिक शौचालय की सफाई और शासकीय स्कूल भवनों के अगल-बगल की सफाई , चौक चौराहों की सफ़ाई प्रमुखता से की जानी चाहिए,, सफाई के मामले को लेकर विधायक स्वयं ही ग्राम पंचायत के नाली व सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं जिन ग्राम पंचायत के संबंधित अधिकारियों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उनकी सराहना भी कर रहे हैं और जो आदेश मिलने के बाद अभी तक साफ सफाई का कार्य शुरू नहीं किए हैं उन्हें फटकार लगाते भी नजर आ रहे हैं,, उनका कहना है कि साफ सफाई के कार्य को गंभीरता पूर्वक करें,, क्योंकि अगर साफ सफाई नहीं हुई तो,पानी के भराव से गंदगी फैलेगी, और बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा,, अभी हम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे,और साफ सफाई का निरीक्षण भी करेगें,, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुतुरमा पहुंच कर वहां पदस्थ डॉक्टर एवम हॉस्पिटल स्टाफ से भी मुलाकात किया, उनसे चर्चा करते हुए उन्होंने अपने काम को गंभीरता से करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज या मरीज के परिजन को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें,,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें