Lohit Mandal / Fri, Apr 5, 2024 / Post views : 788
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि जिले में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में शहर में त्योहारों के दौरान लगाए जाने वाले बैनर पोस्टर पर कहा कि त्योहार बीत जाने के बाद इस तरह बैनर पोस्टर निकाल लिए जाएं जिससे किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिले में बीते दिनों हुई गंभीर घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए गंभीर चिंतन जरूरी है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखने लोगों को हिदायत दें जिससे जिले की शांति भंग ना हो। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के साथ विभिन्न समाज के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर पार्किंग, यातायात की व्यवस्था के लिए भी स्थल निरीक्षण कर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
बैठक में समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। समिति के सदस्यों द्वारा नवरात्र पर्व पर महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही पर पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी व्यवस्था बनाने, पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, ईदगाह में विद्युत और पानी की व्यवस्था, शहर में बेहतर यातायात, नवरात्र के दौरान खुले में मांस विक्रय पर नियंत्रण, सघन रात्रि पेट्रोलिंग सहित विभिन्न सुझाव रखे गए जिस पर कलेक्टर एवं एसपी ने यथासंभव अमल किए जाने की बात कही। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित समिति के सभी सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन