: 6अगस्त 2024 को होने वाले शिक्षक, पालकों की मेगा बैठक के संबंध में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित ,,,
Lohit Mandal
/
Sat, Jul 27, 2024
/
Post views : 1380
सरगुजा - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के सभा कक्ष में सीतापुर विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वयकों एवं प्रत्येक संकुल के तीन-तीन शिक्षकों का 6 अगस्त 24 को होने वाले शिक्षकों,पालकों के मेगा बैठक के संबंध में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी,साक्षर भारत के बीपीओ श्री प्रेम गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर आज के बैठक की शुरुआत की ।बैठक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर श्री मिथिलेश सिंह सेंगर ने संबोधित करते हुए उपस्थित संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयको तथा प्रत्येक संकुल से मास्टर ट्रेनर के रूप में आए तीन-तीन शिक्षकों को 6 अगस्त 2024 को होने वाले शिक्षक पालक मेगा बैठक के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए।beo सेंगर जी ने बताया कि उक्त संकुल स्तरीय शिक्षक पालक मेगा बैठक को सफल आयोजित कराने की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्य एवम् छात्रों के पालकों को शिक्षक पालक मेगा बैठक में उपस्थित कराने की जिम्मेदारी संस्था प्रमुखों की है। उन्होंने कलेक्टर महोदय द्वारा विभिन्न विकासखंडों में किए गए भ्रमण के पश्चात शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार के लिए सख्त निर्देश दिये इसकी जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर ने सभी संकुल समन्वयकों एवं संकुल प्राचार्य को स्कूलों में नियमित मॉनिटरिंग करने, मध्यान भोजन का संचालन गुणवत्ता पूर्ण करने, हरी सब्जियां प्रदान करने, रसोईघर की साफ सफाई,mdm की इंट्री 1 बजे ट्रक पूर्ण करने,जर्जर भवन में बच्चो को न बैठाने एवं छात्रवृत्ति का कार्य 27 जुलाई तक तीसरी से आठवीं तक के बच्चों का 100% पूर्ण करने, 27 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण के तहत प्रत्येक विद्यालय में 10-10 पौधे लगाकर तथा सभी कर्मचारियों को अपनी मां के नाम एक एक पेड़ लगाकर ट्री गार्ड लगाकर उसे संरक्षित करने का निर्देश दिए। बैठक को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी ने कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में ली गई बैठक के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा बच्चों की प्रत्येक स्कूलों में 90% उपस्थिति हेतु शिक्षकों से सतत पालक संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति सुदृढ़ करने को कहा गया । ABEO श्री सोनी जी ने छठवीं से 12वीं तक सभी स्कूलों के पांच पांच विद्यार्थियों का बेस्ट आइडिया इंस्पायर अवार्ड पोर्टल में पंजीयन करने के लिए निर्देश दिए।उन्होंने स्कूल समय में नशा न करने, पान गुटखा खाकर कक्षा में नहीं जाने की हिदायत भी दी।
साक्षर भारत के बीपीओ श्री प्रेम गुप्ता ने नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी । नव साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सरगुजा को 35 000 एवं सीतापुर विकासखंड को 5300 का लक्ष्य मिला है कि पूर्ति हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सभी ग्राम के सर्वेयर के माध्यम से दस दस निरक्षरों का और पंजीयन पूर्ण करने के लिए कहा गया। BPO प्रेम गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रत्येक संकुल में एक आदर्श साक्षरता केंद्र बनाया जाना है जिसका चिंहांकन संकुल नोडल अधिकारियों द्वारा किया जाए।उक्त उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण में सभी संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वय एवम् सभी 30 संकुलो से तीन तीन शिक्षक उपस्थित रहे।