Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: 6अगस्त 2024 को होने वाले शिक्षक, पालकों की मेगा बैठक के संबंध में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित ,,,

Lohit Mandal / Sat, Jul 27, 2024 / Post views : 1388

Share:
सरगुजा - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के सभा कक्ष में सीतापुर विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वयकों एवं प्रत्येक संकुल के तीन-तीन शिक्षकों का 6 अगस्त 24 को होने वाले शिक्षकों,पालकों के मेगा बैठक के संबंध में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी,साक्षर भारत के बीपीओ श्री प्रेम गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर आज के बैठक की शुरुआत की ।बैठक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर श्री मिथिलेश सिंह सेंगर ने संबोधित करते हुए उपस्थित संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयको तथा प्रत्येक संकुल से मास्टर ट्रेनर के रूप में आए तीन-तीन शिक्षकों को 6 अगस्त 2024 को होने वाले शिक्षक पालक मेगा बैठक के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए।beo सेंगर जी ने बताया कि उक्त संकुल स्तरीय शिक्षक पालक मेगा बैठक को सफल आयोजित कराने की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्य एवम् छात्रों के पालकों को शिक्षक पालक मेगा बैठक में उपस्थित कराने की जिम्मेदारी संस्था प्रमुखों की है। उन्होंने कलेक्टर महोदय द्वारा विभिन्न विकासखंडों में किए गए भ्रमण के पश्चात शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार के लिए सख्त निर्देश दिये इसकी जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर ने सभी संकुल समन्वयकों एवं संकुल प्राचार्य को स्कूलों में नियमित मॉनिटरिंग करने, मध्यान भोजन का संचालन गुणवत्ता पूर्ण करने, हरी सब्जियां प्रदान करने, रसोईघर की साफ सफाई,mdm की इंट्री 1 बजे ट्रक पूर्ण करने,जर्जर भवन में बच्चो को न बैठाने एवं छात्रवृत्ति का कार्य 27 जुलाई तक तीसरी से आठवीं तक के बच्चों का 100% पूर्ण करने, 27 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण के तहत प्रत्येक विद्यालय में 10-10 पौधे लगाकर तथा सभी कर्मचारियों को अपनी मां के नाम एक एक पेड़ लगाकर ट्री गार्ड लगाकर उसे संरक्षित करने का निर्देश दिए। बैठक को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी ने कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में ली गई बैठक के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा बच्चों की प्रत्येक स्कूलों में 90% उपस्थिति हेतु शिक्षकों से सतत पालक संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति सुदृढ़ करने को कहा गया । ABEO श्री सोनी जी ने छठवीं से 12वीं तक सभी स्कूलों के पांच पांच विद्यार्थियों का बेस्ट आइडिया इंस्पायर अवार्ड पोर्टल में पंजीयन करने के लिए निर्देश दिए।उन्होंने स्कूल समय में नशा न करने, पान गुटखा खाकर कक्षा में नहीं जाने की हिदायत भी दी। साक्षर भारत के बीपीओ श्री प्रेम गुप्ता ने नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी । नव साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सरगुजा को 35 000 एवं सीतापुर विकासखंड को 5300 का लक्ष्य मिला है कि पूर्ति हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सभी ग्राम के सर्वेयर के माध्यम से दस दस निरक्षरों का और पंजीयन पूर्ण करने के लिए कहा गया। BPO प्रेम गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रत्येक संकुल में एक आदर्श साक्षरता केंद्र बनाया जाना है जिसका चिंहांकन संकुल नोडल अधिकारियों द्वारा किया जाए।उक्त उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण में सभी संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वय एवम् सभी 30 संकुलो से तीन तीन शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें