Lohit Mandal / Fri, Jan 3, 2025 / Post views : 993
दूसरी नाबालिग बालिका जो दिनांक 02.01.2025 को परिजनों को बिना बताये गुमला की ओर जा रही थी, उक्त नाबालिग बालिका को आज दिनांक 03.01.2025 को बस से उतारकर परिजनों को सौंपा गया है।
जशपुर पुलिस द्वारा बीते वर्ष 2024 में गुमशुदा बालक 14, बालिका 94, कुल 108 प्रकरण दर्ज किया गया था, जिनमें से 14 बालक, 81 बालिका कुल 95 बालक/बालिका को जिला इकाई में अधिकारी/कर्मचारी की गठित टीम द्वारा जिला, राज्य एवं राज्य से बाहर के राज्यों (झारखण्उ, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, हरियाणा) से दस्तयाब कर गुमें हुए बालक/बालिका के परिजनों को सुपुर्द कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *"ऑपरेशन मुस्कान के लिये राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है, जशपुर पुलिस का लक्ष्य अधिक से अधिक गुम बच्चों को दस्तयाब करना है।"*
------000------विज्ञापन
विज्ञापन