: छत्तीसगढ़ महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर महासमुंद पुलिस का वार : 1.5 क्विंटल गांजा समेत 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Lohit Mandal
/
Thu, Dec 12, 2024
/
Post views : 1470
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर महासमुंद पुलिस का वार : 1.5 क्विंटल गांजा समेत 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा की संयुक्त पार्टी द्वारा ओडिशा की ओर से चारपहिये में गांजा रखकर महासमुंद की ओर आ रहे उत्तरप्रदेश निवासी 2 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफतार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 144 किलो गांजा एवं कार सहित 27.60 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई। आरोपियों द्वारा ओडिशा से कार में गांजा रखकर महासमुंद होते हुए उत्तर प्रदेश लें जाया जा रहा था।