: सरगुजा पुलिस में पदस्थ आरक्षक चालक आदित्य कुमार कों प्रधान आरक्षक चालक के पद पर किया गया पदोन्नत*, *दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने की दी गई शुभकामनायें*।
Lohit Mandal
/
Wed, Aug 7, 2024
/
Post views : 2276
सरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के आदेश के परिपालन में आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीबन सेरेमनी का आयोजन कर जिले मे पदस्थ आरक्षक चालक क्रमांक 322 आदित्य कुमार कों रीबन लगाकर प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक चालक को विभाग द्वारा प्रदत्त नये दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई,

कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक चालक के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, रीबन सेरेमनी के दौरान स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (एम) अजय गुहा सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।