: सर्व आदिवासी समाज ने, भारत बंद का भरपूर समर्थन करते हुए,राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन
Lohit Mandal
/
Thu, Aug 22, 2024
/
Post views : 2384
सरगुजा / सीतापुर --- तहसील स्तरीय सर्व आदिवासी विकास समिति द्वारा लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के उपवर्गीकरण का 01 अगस्त 2024 के फैसले के विरोध में विशाल बैठक एवं रैली के माध्यम से भारत बंद का सफलतापूर्वक संचालन किया गया ।
शिवव्रत बेक ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति के लिए जो फैसला लेना चाहिए था वह पूरे भारत के आदिवासियों के लिए लिया गया जो आजादी 77 वर्ष बाद भी जातिगत आरक्षण में छेड़छाड़ व भेदभाव किया जा रहा है। जो भविष्य के लिए गंभीर विषय है ।
बिगन राम ने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण मिला है उसे उपवर्गीकरण नही करना चाहिए और आदिवासी समाज सीतापुर के द्वारा शांति प्रिय ढंग से भारत बंद का समर्थन किया गया ।