Lohit Mandal / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 1434
परियोजना के तहत जिले के चयनित तिलहन मॉडल ग्राम बामलाया, राजापुर व तेलाईधार में रबी मौसम में कृषकों के प्रक्षेत्र पर सरसों किस्म डीआरएमआर 150-35 का प्रदर्शन लगाया गया हैं । दिनांक 25.02.2025 को ग्राम बामलाया में सरसों फसल का प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर डॉ. संदीप शर्मा द्वारा कृषकों की सरसों फसल से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। अनुविभागीय
अधिकारी कृषि श्रीमती अनीता एक्का ने किसानों से परिचर्चा करते हुए कृषक उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। केन्द्र वैज्ञानिक डॉ. शमशेर द्वारा सरसों में समन्वित किट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। प्रक्षेत्र दिवस का सफल आयोजन योजना नोडल डॉ. छत्रपाल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. सूरज चन्द्र पंकज भी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन