Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: प्रकृति के संरक्षण व संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की अहम् भूमिका- डॉ. शर्मा,,,

Lohit Mandal / Wed, Sep 4, 2024 / Post views : 1057

Share:
सरगुजा - इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार व केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जागरूकता सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 40 कृषक महिला व पुरुषों सहित केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक व कर्मचारी शामिल हुये। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने किसानों को वृक्षों के महत्व समझते हुये कहा की प्रकृति के सरक्षण व संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की अहम् भूमिका हैं। डॉ. शर्मा ने हर व्यक्ति को अपने घर के पास या खेतो में खाली जगह में वृक्ष लगाना के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान के. वी. के परिसर में आम व लीची के पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री. प्रदीप कुमार लकड़ा, डॉ सी. पी. रहाँगडाले, डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. शमशेर आलम उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें