Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सावधान! धान खरीदने से पहले पूछ लें जरिया नहीं आया तो गारंटी है कि नहीं।

Lohit Mandal / Sat, Jul 13, 2024 / Post views : 1071

Share:
सरगुजा - सीतापुर शहर में इन दिनों बाजार में हाइब्रिड धान की बाढ़ आ गई है ।कई तरह की कंपनियां है और कई तरह के धान बाजार में बेचे जा रहे हैं। अगर आप किसान हैं और आप भी हाइब्रिड धान खरीद रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कई धान ऐसे हैं जिनका जर्मिनेशन ही नहीं है। और केवल इसे खरीद कर किसान ठगे जा रहे हैं । ऐसा ही एक मामला ढेलसारा में देखने को मिला है। जहां शिवलाल नाम के किसान ने एक फर्म से धान तो खरीद लिया किंतु तीन दिन तक पानी में भिगोने के बाद भी उसमें जर्मिनेशन तक नहीं आया । उसने जब दुकानदार को यह बात बताई और वापस करना चाहा तो उसने दो टुक जवाब दे दिया की धान वापस नहीं होगा। इसकी कोई गारंटी नहीं है । और डांट कर भगा दिया। अंततः ठगा हुआ किसान कोई उपाय न देख एसडीएम की शरण में जा पहुंचा। और उसने पूरे धान के पैकेट सहित एसडीएम को दिखाते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराई है । अब देखना यह है कि इस पर अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है। ढेलसरा के किसान शिवलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह बाबा कृषि केंद्र सीतापुर से हाईब्रिड धान श्रीकर 369 गोल्ड तीन पैकेट तीन हजार रुपए में खरीद कर घर ले गया था। और जर्मिनेशन के लिए पानी में भिगो दिया था। किन्तु तीन दिन बाद जरिया आने बजाय उसमें से दुर्गंध आने लगा। किसान ने दुकानदार को यह बात बताई तो दुकानदार उसकी कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ और इसकी कोई गारंटी नहीं है कहते हुए डांट कर भगा दिया। अंततः उसे अनुविभागीय अधिकारी की शरण में जाना पड़ा। अनुविभागीय अधिकारी ने जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। आगे क्या कार्यवाही होती है यह तो समय ही बताएगा लेकिन एक सवाल उसके भविष्य पर खतरनाक प्रश्न चिन्ह बनकर जरूर खड़ा हो गया है और वह ये कि गरीब किसान पुनः खेत में बोने हेतु धान खरीदने के लिए इतनी मोटी रकम फिर कहां से जुटाएगा ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें