सरगुजा - सीतापुर, एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत सभी हितग्राहियों की आधार कार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से, खाधान्न वितरण किया जाएगा, राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत 81.56 लाख, राशनकार्ड जारी है, और इन राशनकार्डो में 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं,इन सदस्यों में से 2.35 करोड़ सदस्य का ई केवायसी पुर्ण हो गया है,38 लाख सदस्यों का ई केवायसी शेष बचा हुआ है, जिससे एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना चलाया जा रहा है, इस योजना में 5 साल के बच्चों को छुट दिया गया है, सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई पाॅस मशीन में,ई केवायसी की सुविधा उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा मेरा ई केवायसी एप्प के माध्यम से भी ई केवायसी कर सकते हैं,
ई केवायसी करने की अंतिम तिथि 30 जुन 2025 तक अनिवार्य है।